search

अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर सीएम फडणवीस ने की CBI जांच की मांग, अमित शाह से किया अनुरोध

cy520520 3 hour(s) ago views 314
  

देवेंद्र फडणवीस ने की सीबीआई जांच की मांग (फोटो-पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी। इस मामले में अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच के आदेश देने का अनुरोध किया है।

सीएम फडणवीस ने रविवार, 22 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, महायुति सरकार अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत के सभी शकों को दूर करना चाहती है।
देवेंद्र फडणवीस ने की CBI जांच की मांग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, \“मुझे बीजेपी की सहयोगी पार्टी NCP से एयर क्रैश की CBI जांच की मांग वाला एक लेटर मिला था और मैंने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है।\“

सीएम फडणवीस ने आगे कहा, \“DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) और राज्य की CID टीम की जांच के साथ-साथ CBI जांच कराने का भी अनुरोध किया गया है।\“

फडणवीस ने आगे बताया, डीजीसीए VSR कंपनी का ऑडिट कर रहा है और उसकी सभी लॉगबुक चेक की जा रही हैं। हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा और अटकलों से बचना होगा।\“

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, \“कुछ शक हो सकते हैं जिन्हें सही अथॉरिटी को भेजना होगा। हम जांच का रेगुलर फॉलो-अप भी पक्का करेंगे। मुझे लगता है कि DGCA और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।\“ फडणवीस ने यह भी बताया कि उन्होंने भी कई बार VSR प्लेन में सफर किया है।
अजित पवार प्लेन क्रैश हादसा

28 जनवरी को पुणे जिले में बारामती के पास प्लेन को लैंड करने की कोशिश में अजित पवार की मौत हो गई थी। अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फंसे लोगों को मिलेगा टोल-रिफंड, 33 घंटे तक फंसीं थीं 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां

यह भी पढ़ें- साढ़े 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गया रिकवरी एजेंट, पुलिस ने पकड़ा तो खुला चौंकाने वाला राज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162011