search

अल्मोड़ा–ताकुला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत

deltin33 3 hour(s) ago views 1076
  

अयारपानी के पास फिसलन के दौरान संतुलन बनाने उतरे चालक को ट्रक ने कुचला। जागरण  






जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा–ताकुला मोटर मार्ग पर बिनसर क्षेत्र के अयारपानी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक अल्मोड़ा से ताकुला की ओर जा रहा था, तभी अयारपानी के पास वाहन अचानक फिसल गया।

ट्रक को संतुलित करने के प्रयास में चालक नीचे उतरकर पहियों के आगे पत्थर लगाने लगा, लेकिन इसी दौरान भारी लोडेड ट्रक नीचे की ओर खिसक गया और चालक वाहन व पैराफिट के बीच बुरी तरह फंस गया।

घटना को देख सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में अत्यधिक भार होने के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना रात 1:31 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के माध्यम से रेस्क्यू टीम को दी गई।

सूचना मिलते ही कंपनी टू आईसी के निर्देश पर मुख्य आरक्षी 506 नवीन कुँवर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम 1:35 बजे सरकारी वाहन यूके 00 जीए 2753 और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने एयर लिफ्टिंग बैग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और शव को सुरक्षित किया।

यह भी पढ़ें- क्वारब में ठेकेदार की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में, NH खंड ने जारी किया नोटिस

मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र चंद्र मान, निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान में मुख्य आरक्षी नवीन कुर्वेर, मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष रावत, कांस्टेबल रविंद्र चंद्र, जगमोहन, प्रदीप, दीपचंद और जगदीश शामिल रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475489