गोरखपुर में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण
जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। Aaj Ka Weather Update: प्रदेश में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। आगरा में अधिकतम तापमान रविवार को 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आगामी दिनों में इसमें दाे डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी अब वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिनभर धूप निकलने और आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
शहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में 18 फरवरी को बदलाव देखने को मिला था। सुबह से रात तक कई बार बूंदाबांदी और वर्षा हुई थी। फरवरी के मध्य में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान घटकर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया था। इसमें अब धीरे-धीरे फिर वृद्धि देखने को मिल रही है।
रविवार को सुबह से धूप निकली और आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में इस समय कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में आग बरसाएगा मौसम! लखनऊ-आगरा में अब बढ़ेगी गर्मी
लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार चढ़ाव बना रहेगा। हवाएं भी चलेंगी।
कानपुर का मौसम
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन के तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है ।
मेरठ का मौसम
मौसम साफ रहेगा, हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। चमकीली धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने पूर्वानुमान है। |
|