search

Himachal Weather: धर्मशाला सहित छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक, ऊंची चोटियों पर हिमपात

Chikheang 3 hour(s) ago views 123
  

धर्मशाला सहित छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में हल्का हिमपात हुआ है। ताजा हिमपात और शिमला सहित एक दो स्थानों पर हल्के बादलों के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।

बावजूद इसके इन दिनों अधिकतम तापमान तीन से सात डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। उधर न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया जा रहा है। प्रदेश में धर्मशाला सहित प्रदेश के छह प्रमुख स्थानों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 23 फरवरी को भी ऊंची क्षेत्रों में हल्के हिमपात का अनुमान है। जबकि कुछ एक क्षेत्रों में बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में फरवरी माह में अभी तक सामान्य से 80 से 90 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

ऐसे में कृषि और बागबानी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। यही नहीं सर्दियों में लगाई गए नए फलदार पौधों को सूखे से बचाने के लिए सिंचाई करनी पड़ रही है। रविववार को लाहुल स्पीति के ताबो में 39 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चली। सबसे कम तापमान ताबो में -4.6 डिग्री सेल्सियस। सबसे अधिक तापमान ऊना में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।



  • स्थान न्यूनतम अधिकतम
  • शिमला 7.6 17.5
  • सुंदरनगर 8.6 25.1
  • भुंतर 7.9 24.8
  • कल्पा 1.2 15.2
  • धर्मशाला 11.0 22.1
  • ऊना 9.2 28.0
  • नाहन 9.3 24.0
  • केलंग -2.7 6.1
  • सोलन 6.5 22.0
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166446