search

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, 28 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान; बढ़ेगी गर्मी

Chikheang 2026-2-23 06:56:12 views 1037
  

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, जालंधर। फरवरी के तीन सप्ताह बीतने के बाद मौसम में गर्माहट आने शुरू हो चुकी है। गर्मियों की शुरुआत के संकेत मिलने शुर हो चुके हैं। रात के समय हल्का सा मौसम ठंडा रहता है जबकि दोपहर को गर्मी महसूस होने लग पड़ती है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को दोपहर को तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का अहसास होने लग पड़ा। आने वाले दिनों में 28 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच जाएगा।

रविवार को 10 डिग्री न्यूनतम व 25 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में इतना अधिकतम व न्यूनतम तापमान रहेगा।

तारीख न्यूनतम अधिकतम

  • 22 फरवरी 10 डिग्री 25 डिग्री
  • 23 फरवरी 10 डिग्री 25 डिग्री
  • 24 फरवरी 10 डिग्री 26 डिग्री
  • 25 फरवरी 10 डिग्री 26 डिग्री
  • 26 फरवरी 10 डिग्री 27 डिग्री
  • 27 फरवरी 12 डिग्री 27 डिग्री
  • 28 फरवरी 13 डिग्री 28 डिग्री
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244