search

गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजों और रील बनाने वालों की खैर नहीं... सीधे दर्ज होगा केस, वाहन भी होगा सीज

deltin33 3 hour(s) ago views 692
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर बाइक स्टंट, रील बनाने तथा अनाधिकृत वाहनों के हाई स्पीड में चलाने वालों की अब खैर नहीं होगी। इनके खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और वाहन भी सीज कराए जाएंगे। इस तरह की अवैध गतिविधियों के चलते जान का खतरा उत्पन्न हो गया है।

इसी आठ फरवरी को रायबरेली में तेज गति से जा रही कार ने सात लोगों को रौंद दिया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, सम्भल, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर व मेरठ के जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर मुख्य कैरिजवे पर अनाधिकृत यातायात को रोकने के लिए प्रबंध करने के लिए कहा है।

डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत तथा एसडीएम सोरांव ज्ञानेन्द्र सिंह की कमेटी गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर जबरदस्ती चलने पर जानमाल का खतरा, वाहन भी किए जाएंगे सीज

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे पर मुख्य कैरिजवे स्ट्रक्चर एवं इंटरचेंजेज अधिकतर पूरे हो चुके हैं। यातायात सुरक्षा से जुड़े निर्माण जैसे मेटल बीम क्रेश बैरियर, साइनेज, टीएमएस और एटीएमएस का कार्य अभी चल रहा है, जिससे कोई भी अनाधिकृत आवाजाही (पैदल या वाहनों से) बेहद खतरनाक हो सकती है।

कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा एक्सप्रेस-वे की पक्की सतह का प्रयोग घूमने-फिरने, मोबाइल कैमरे से शूटिंग, बाइक स्टंट तथा रील बनाने के लिए किया जाने लगा है। शॉर्ट कट के रूप में वाहनों को ले जाने की प्रवृत्ति भी शुरू हो गई है। यूपीडा के सीईओ ने पत्र में कहा है कि एक्सप्रेसवे के श्रमिकों, संबंधित मशीनरी, वाहनों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की आवाजाही को पूर्णतया प्रतिबंधित कराएं।

विकासकर्ता अस्थायी रैंप पर रात-दिन सुरक्षा गार्ड लगाए। इंटरचेंज के सभी प्रवेश-निकास रैंप पर कंक्रीट क्रैश बैरियर लगाकर ब्लॉक कराया जाए। हर 15 किमी पर स्टैगर्ड बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जबरदस्ती घुसने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन विकासकर्ता की सहायता करे।

अनाधिकृत प्रवेश करने पर मुकदमा दर्ज कराने को निर्देशित किया गया है। प्रवेश मार्ग पर लगाए गए बैरियर्स को बलपूर्वक हटाने तथा एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत प्रवेश करने की प्रत्येक घटना में पुलिस मुकदमा दर्ज करे।



निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत प्रवेश को लेकर यूपीडा के पत्र पर डीसीपी गंगानगर व एसडीएम सोरांव की कमेटी को कार्यवाही के लिए अधिकृत किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर जबरन चलने वालों के खिलाफ कमेटी के निर्देश पर विकासकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि मुकदमा दर्ज कराएंगे।

                                                                                          मनीष कुमार वर्मा, डीएम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475417