search

यमुनानगर में सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर

LHC0088 2026-2-22 23:26:25 views 1112
  

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक की मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, साढौरा (यमुनानगर)। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसा कालाअंब-साढौरा मार्ग पर सादिकपुर गांव के पास हुआ। इसमें बाइक सवार शाहपुर गांव निवासी पारस की मौत हो गई, वहीं उसका दोस्त जसबीर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।


थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उसके चाचा का बेटा पारस भी शाहपुर का निवासी था और मजदूरी करता था। पारस पड़ोसी जसबीर सिंह के साथ उसकी बाइक पर कालाअंब में शादी समारोह में गया था।

उन्हें सूचना मिली कि गांव सादिकपुर के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां जसबीर की बाइक बुरी तरह टूटी थी। पास ही एक कार क्षतिग्रस्त खड़ी थी, लेकिन कार चालक मौके से फरार था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक पारस चला रहा था और जसबीर पीछे बैठा था। दोनों घायलों को राहगीरों ने इलाज के लिए साढौरा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे तो इलाज के दौरान पारस की मौत हो गई, वहीं जसबीर सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे जगाधरी अस्पताल रेफर कर दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126