search

Weather Update: होली से पहले गर्मी झलने के लिए हो जाएं तैयार, कानपुर में पारा 29 के पार

Chikheang 2026-2-22 22:56:29 views 1248
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कानपुर। इस बार होली पर रंग खेलने के दौरान ठंडक का अहसास नहीं हो रहा है। कारण, इस बार तापमान लगातार बढ़ रहा है। आसमान साफ होने के साथ सूरज की किरणें धरती को गर्म कर रही हैं, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

रविवार को पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं रात के तापमान में नरमी रही। तापमान के आधार पर कानपुर प्रदेश में दूसरा ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान शनिवार को 13.6 डिग्री था जो दो डिग्री कम होकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि फतेहपुर 11 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिसंबर से जनवरी तक जेट स्ट्रीम बड़े स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ लाती और सर्दी बढ़ाती है। धीरे-धीरे भौगोलिक कारणों से इसकी गति धीमी पड़ जाती है और इस स्ट्रीम की सर्दी भी गर्मी में बदल जाती है।

यही कारण है कि इस सीजन फरवरी में ही स्ट्रीम की गति अचानक कम हो गई और इसकी वजह से सर्दी भी कम हो गई। अगले कुछ दिनों में तापमान 03-04 डिग्री पारा चढ़ेगा और रात के तापमान में 02 से 03 डिग्री बढ़ेगा। फरवरी के अंतिम 10 दिन अपेक्षाकृत गर्म होंगे।

यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला


बीते दिनों में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीखन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
22 फरवरी11.629.5
21 फरवरी13.628.4
20 फरवरी12.828.5
19 फरवरी16.627.3
18 फरवरी9.727.8
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244