संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा(औरैया)। औरैया में एक युवक का रौब देखने को मिला। रात्रि गश्त के दौरान युवक जीप में आगे की सीट में बैठा मोबाइल पर बात करते हुए निकल रहा है। वहीं, एक युवक उसका वीडियो बना रहा है। जब वीडियो वायरल हो गया तो पुलिस एक्शन में आई।
उमरैन कस्बा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप में चालक के बगल की सीट पर बैठकर युवक ने लोगों के बीच \“\“भोकाल\“\“ बनाया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर रविवार सुबह प्रचलित हुआ तो एसपी ने मामले का संज्ञान लिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे उमरैन चौकी प्रभारी किशनवीर सिंह, आरक्षी विपिन कुमार को निलंबित कर दिया। संबंधित ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी को लाइन हाजिर करते हुए पीआरडी के एक जवान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रचलित हो रहे वीडियो में नजर आने वाले युवक का नाम विनीत पाल बताया गया। जो कि उमरैन निवासी है। विनीत बिजली कारीगर है। पुलिस की जांच में यह पता लगा कि उसकी पैठ उमरैन चौकी में थी। उसका रोज का आना जाना था। उसकी पुलिस के बीच काफी चलती भी थी। शनिवार रात पुलिस गश्त पर थी और जीप में आगे विनीत बैठा था। हालांकि, पुलिस युवक की ठोस पहचान करने का प्रयास कर रही है।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि निलंबित किए गए चौकी प्रभारी व जीप चलाने वाले आरक्षी से जानकारी की गई। दोनों के बयान लिए गए हैं। युवक विनीत के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच के निर्देश सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्र को दिए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस महकमे में इस कार्रवाई से हलचल देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का मौका: CSJMU Kanpur में BA-BEd और BSc-BEd, 2026-27 से शुरू होगा कोर्स
यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बड़ा बदलाव, परीक्षाओं में अब AI की एंट्री, IIT बनाएगा पूरा रोडमैप
यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला
यह भी पढ़ें- कानपुर की होली क्यों है खास? अंग्रेजों के लगान के खिलाफ यहां परंपरा की रंगबाजी
यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगों ने \“भौकाल\“ दिखाने को मचाया हाहाकार, बस्ती में लगा दी आग, फायरिंग-फरसे से हमले में 4 घायल
यह भी पढ़ें- Board Exam तनाव छीन रहा बच्चों की जिंदगियां, कानपुर में दो और इटावा में एक छात्रा ने दी जान
यह भी पढ़ें- Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 22 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरें |
|