search

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान रात 10 बजे के बाद DJ बजाने पर सख्ती, 112 पर करें शिकायत

cy520520 3 hour(s) ago views 82
  

बोर्ड परीक्षा के दौरान रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्ती।



जागरण संवाददाता, महराजगंज। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसे लेकर प्रशासन गंभीर है। रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे/लाउडस्पीकर) पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित समय के बाद यदि कहीं डीजे बजता है या तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण किया जाता है, तो आमजन सीधे 112 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद पुलिस की तरफ से डीजे बंद कराते हुए आयोजक के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

जिले में बोर्ड परीक्षा चल रही है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार का शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि आमजन को कहीं नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे तो वे तुरंत 112 नंबर पर काल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पान्स व्हीकल) मौके पर पहुंचकर ध्वनि बंद कराएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वालों पर चालान के साथ-साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने आयोजकों, डीजे संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा अवधि में नियमों का पालन करें और छात्रों को शांत वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam: परीक्षा ड्यूटी पर नहीं आने वाले 600 शिक्षकों को नोटिस जारी, दर्ज हो सकती है FIR

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा 1.28 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी, पांच साल्वरों के विरुद्ध FIR
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161751