search

UP में किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने के बाद अधेड़ से तय की शादी, 3.40 लाख दिए और...

Chikheang 2025-11-18 09:06:02 views 1251
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। किशोरी से हैवानियत के बाद उसकी इज्जत की बोली लगा दी गई। पंचायत में तय कर दिया कि दुष्कर्म का आरोपित सोमवार 3.40 लाख रुपये देगा, जिससे किशोरी की शादी करा दी जाएगी। मजदूरी करने वाला परिवार चाहकर भी विरोध नहीं कर पा रहा था। इस बीच आरोपित ने किशोरी की शादी 50 साल के अधेड़ से तय कर दी, तब उसके विरोध में आवाज उठी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को किशोरी के पिता ने दुष्कर्म आरोपित और गर्भपात करने वाले डाक्टर समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एक गांव में रहने वाली किशोरी कक्षा 9 में पढ़ती है। आरोपित ने छह महीने पहले खेत में खींच लिया, दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर आए दिन दुष्कर्म करने लगा, जिससे वह गर्भवती हो गई थी।
किसी को नहीं बता रही थी सच

वह डर के कारण किसी को सच नहीं बता पा रही थी। उसके गुमसुम रहने पर पर पिछले महीने स्वजन ने बात की तब वह आपबीती सुना सकी। अल्ट्रासाउंड में उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर आरोपित समझौते के प्रयास करने लगा। उसने ग्राम के यहां पंचायत बुलाई। वहां भी पीड़ित पक्ष को धमकाया गया। इसके बाद आरोपितों ने 3.40 लाख रुपये पंचायत में यह कहकर जमा करा दिए कि इसी रकम से किशोरी की शादी करा दी जा जाएगी।

मजदूरी करने वाला किशोरी का परिवार विरोध भी नहीं कर सका। दो दिन बाद दबाव बनाकर किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। 15 दिन पहले सोमवीर ने किशोरी की शादी 50 वर्षीय व्यक्ति से तय कर दी। उसने व उसके स्वजन ने धमकाया कि गांव के बाहर शादी करके कभी लौटना मत। अधेड़ से रिश्ता तय होने का विरोध करने पर सभी ने धमकाया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166243