search

ऑनलाइन फूड वाले काले डिब्बों का करते हैं दोबारा इस्तेमाल? डॉक्टर ने बताया कैसे जानलेवा है यह आदत

deltin33 5 hour(s) ago views 581
  

ऑनलाइन फूड के काले डिब्बे: दोबारा इस्तेमाल से बचें (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों ऑनलाइन खाना मंगवाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका है। आजकल ऑनलाइन खाना काले रंग के डिब्बों में बंद होकर आता है और लोग अक्सर इन डिब्बों को धोकर बाद में इस्तेमाल के लिए रख लेते हैं।  

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, मशहूर मेडिकल न्यूट्रिशनिस्ट और \“द ग्रेट इंडियन थाली\“ की लेखिका डॉ. नंदिता अय्यर ने इन काले डिब्बों को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म \“X\“ पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये डिब्बे हमारी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
क्यों खतरनाक हैं काले डिब्बे?


        
    • इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बनते हैं: डॉक्टर ने बताया कि ज्यादातर काले प्लास्टिक के डिब्बे पुराने टीवी, रिमोट और पीवीसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक कचरे को रीसाइकिल करके बनाए जाते हैं। इनमें ऐसे केमिकल होते हैं, जो खाने-पीने की चीजों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।
        
    • खराब प्लास्टिक का इस्तेमाल: डिब्बे का काला रंग इस बात को आसानी से छिपा लेता है कि इसे बनाने में किस तरह के मिले-जुले और खराब प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है।



If most of the food you’re ordering comes in black plastic containers - you need to watch this video pic.twitter.com/m5VYXUN2VI — Dr Nandita Iyer (@saffrontrail) February 18, 2026

गर्म खाना और माइक्रोवेव का सबसे बड़ा खतरा

डॉ. अय्यर के मुताबिक, जब हम इन डिब्बों में गर्म, तेल वाला या खट्टा खाना (जैसे करी या ग्रेवी) रखते हैं, तो डिब्बे के खतरनाक केमिकल और हैवी मेटल्स रिसकर हमारे खाने के साथ मिल जाते हैं। अगर आप इन डिब्बों को सीधे माइक्रोवेव में गर्म करते हैं, तो केमिकल के घुलने का यह खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
क्या है बचाव का सही तरीका?

इन डिब्बों के नुकसान बताने के साथ-साथ डॉ. अय्यर ने कुछ आसान और जरूरी बदलाव करने की सलाह दी है:

  • खाना डिलीवर होते ही उसे काले डिब्बे से निकालकर तुरंत अपने घर के कांच या स्टील के बर्तनों में पलट लें।
  • भूलकर भी काले प्लास्टिक के डिब्बों को माइक्रोवेव में न रखें और न ही इन्हें आगे इस्तेमाल के लिए अपनी रसोई में जमा करें।
  • काले प्लास्टिक के मुकाबले सफेद प्लास्टिक के डिब्बे थोड़े सुरक्षित माने जाते हैं।
  • आजकल कई रेस्टोरेंट कागज के डिब्बे (Paper Box) इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनके अंदर भी प्लास्टिक की एक पतली कोटिंग होती है। गर्म खाना रखने पर उनसे भी केमिकल निकलने का खतरा रहता है।


यह भी पढ़ें- सावधान! प्लास्टिक जार का अचार बना रहा आपको बीमार, डॉक्टर ने बताया इसे खतरे की घंटी

यह भी पढ़ें- फूड स्टोरेज का सही तरीका! अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट कंटेनर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475289