search

यूपी SIR अभियान के दौरान बूथों पर देख सकेंगे मतदाता सूची, नाम जुड़वाने-संशोधन कराने का सुनहरा मौका

LHC0088 3 hour(s) ago views 343
  

मतदाता सूची का बूथों पर वाचन।



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन किया गया।

जनसामान्य एवं बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की उपस्थिति में सूची पढ़कर सुनाई गयी। मतदाताओं से अपील किया गया कि वह ध्यानपूर्वक सुनें, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जा सके और किसी प्रकार की त्रुटि तत्काल सुधारी जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के राजा महेश इंटर कालेज स्थित बूथ संख्या 21 से 26 का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का विधिवत वाचन कराया गया। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी प्रकार की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
प्रत्येक बूथ पर फॉर्म उपलब्ध

अभियान के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने प्रत्येक मतदेय स्थल पर फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम अपमार्जन) और फॉर्म-8 (संशोधन या स्थानांतरण) की उपलब्धता सुनिश्चित कराई।

जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं पाए गए, उनसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म छह भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करने का अनुरोध किया गया।
आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड वोटर लिस्ट

ड्राफ्ट मतदाता सूची की पीडीएफ जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। जिससे नागरिक ऑनलाइन भी अवलोकन कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि, दावा या आपत्ति हो तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय रहते अवगत कराएं। अभियान के दौरान नामित अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में बने बूथों का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- SIR in UP: 1.48 लाख मतदाताओं को जारी हुआ नोटिस, अभियान के तहत 2978 बूथों पर प्राप्त हुई आपत्तियां

यह भी पढ़ें- SIR in UP: मतदान केंद्र पर सर्वर न चलने से ऑनलाइन नहीं हो सके फार्म, मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रभावित
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164158