search

अमृतसर में सब्जी मंडी में अड्डा लगाने को लेकर खूनी झड़प; दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

cy520520 3 hour(s) ago views 837
  

घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक।



नितिन कालिया, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में नारायणगढ़ स्थित सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता गुलशन कुमार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से आजाद रोड के समीप फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते आ रहे हैं। उनके अनुसार, दो महीने पहले पास की गली में रहने वाले प्रवासी युवक जतिंदर ने उनके अड्डे के समीप अपनी रेहड़ी लगानी शुरू कर दी। गुलशन का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से जतिंदर उन्हें अपनी गाड़ी वहां से हटाने की धमकी दे रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे गाड़ी हटाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद जतिंदर करीब दस अज्ञात साथियों को तेजधार हथियारों के साथ मौके पर ले आया और उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- 72 घंटे के अल्टीमेटम के बीच नया विवाद; अकाल तख्त पर दोनों पूर्व जत्थेदारों को तलब करने की मांग तेज
सिर पर आईं गंभीर चोटें

इस हमले में गुलशन के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आए रमन कुमार के सिर पर चोट लगी और हाथ की एक उंगली फ्रैक्चर हो गई। लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गुलशन ने दावा किया कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने थाना छेहरटा पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगाया है।

उधर, दूसरे पक्ष के जतिंदर ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से आजाद रोड स्थित यतीमा वाला खूह क्षेत्र में किराए पर रह रहे हैं और दो महीने पहले ही फुटपाथ पर सब्जी का अड्डा लगाया था। उनके अनुसार, गुलशन और उसके परिवार के सदस्य जानबूझकर उनकी दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर उन्हें परेशान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब; पांच पिस्तौल संग दो आरोपी गिरफ्तार
नाक की टूटी हड्‌डी

जतिंदर का आरोप है कि जब उन्होंने गाड़ी पीछे करने को कहा तो गुलशन और उसके साथियों ने ही उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी और पिता को भी धमकियां दी गईं।

थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में नायब सैनी का आप और कांग्रेस पर तीखा हमला; हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161736