search

T20 World Cup 2026: सुपर 8 के सभी मैच बारिश के कारण हुए रद? सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा पाकिस्‍तान

deltin33 3 hour(s) ago views 400
  

बारिश में धुला था पहला मैच



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के प्रेमदासा स्‍टेडिम में शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 का पहला मैच बारिश के कारण रद करना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।

सुपर-8 के अन्‍य मुकाबलों पर भी बारिश का साया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि अगर बारिश के कारण सुपर 8 के सभी मैच रद हो जाते हैं तो क्या होगा? हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो भी नियम मौजूद हैं।
जानें क्‍या है आईसीसी का नियम

अगर सुपर 8 चरण के सभी मैच बिना किसी नतीजे के रद हो जाते हैं, तो आईसीसी के नियमों के अनुसार रैंकिंग के आधार पर टीम सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। इसके चलते पाकिस्तान और सह-मेजबान श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमें बिना एक भी गेंद खेले टूर्नामेंट से बाहर हो सकती हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के नियमों के अनुसार, यदि सुपर 8 के अंत में टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो टाई-ब्रेकर का क्रम इस प्रकार होगा।

  • जीत की संख्या (इस स्थिति में: सभी टीमों के अंक 0 होंगे)
  • नेट रन रेट (इस स्थिति में: सभी टीमों का स्कोर 0.000 होगा)
  • आमने-सामने के मैचों का रिजल्‍ट (इस स्थिति में: कोई मैच नहीं खेला गया)
  • टूर्नामेंट से पहले आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग (अंतिम निर्णायक मैच)


आईसीसी ने पुष्टि की है कि इस तरह के गतिरोध को तोड़ने के लिए 6 फरवरी, 2026 तक की रैंकिंग का उपयोग किया जाएगा।
इस स्थिति में कौन सेमीफाइनल खेलेगा?

6 फरवरी की रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें सुपर 8 के अपने-अपने ग्रुप में उनकी स्थिति के अनुसार तय की जाएंगी।

  • ग्रुप 1 (भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे)
  • भारत (रैंक 1) और दक्षिण अफ्रीका (रैंक 5) सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।
  • वेस्टइंडीज (रैंक 7) और जिम्बाब्वे (रैंक 12) टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।
  • ग्रुप 2 (इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका)
  • इंग्लैंड (रैंक 3) और न्यूजीलैंड (रैंक 4) आगे बढ़ेंगे।
  • श्रीलंका (रैंक 8) और पाकिस्तान (रैंक 6) टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।
     


New Zealand and Pakistan share points after rain has the final say in the first #T20WorldCup Super 8 contest.

: https://t.co/dgmJ9XzTb0 pic.twitter.com/zzwfJs47TI — T20 World Cup (@T20WorldCup) February 21, 2026
  

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले से सुपर-8 की जंग होगी शुरू, कीवी बल्लेबाजों के लिए \“काल\“ बन सके हैं पाक स्पिनर्स

यह भी पढ़ें- NZ W vs PAK W: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच रद, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में; भारत की भी बढ़ी उम्मीदें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475220