search

धागा व्यापारी से 20 लाख की वसूली करने वाले दोनों दारोगा प्रयागराज में मिले, जमानत का कर रहे थे प्रयास

Chikheang 5 hour(s) ago views 354
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। धागा कारोबारी को अगवा कर 20 लाख की वसूली करने वाले दोनों दारोगा को प्रयागराज से एएसपी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद में राशिक की धागे की दुकान और कपड़े का कारखाना हैं। राशिक के साथ उसका भाई रागिब की कारखाने पर बैठता हैं। एक दिसंबर को दोनों भाईयों ने दुकान और कारखाना पर बैंक से डेढ़ करोड़ की लिमिट बनवाई। उसके बाद बैंक खाते से दुबई रकम भेजी थी, जो रकम वापस उनके खाते में आ गई। उसके बाद पुलिस के मुखबिर चीनू ने लोहियानगर थाने के दारोगा लोकेंद्र साहू और महेश गंगवार को राशिक के खाते में हवाला की रकम आने की सूचना दी। दोनों दारोगा ने थाने की सीमा पार करते हुए लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद स्थित घर से राशिक को नौ दिसंबर शाम चार बजे कार में उठा लिया। धमकी दी गईं कि दिल्ली के ब्लास्ट में उनका नाम खुलवा दिया जाएगा।

राशिक ने भाई रागिब और बहनोई नईम को हापुड़ रोड पर बुलाकर या राशिक को छोड़ने की एवज में दोनों दारोगा ने 50 लाख की डिमांड की। बाद में 20 लाख में सौदा तय होने पर तीन किश्तों में रकम ले ली गई। 21 जनवरी को दारोगा लोकेंद्र साहू ने दोनों भाईयों को वाट्सएप काल कर पांच लाख की रकम ओर मांगी। तब व्यापारी ने दोनों दारोगा के मोबाइल की लोकेशन निकालकर 28 जनवरी को एसपी सिटी से शिकायत की। जांच में सभी आरोप सही पाएंगे। इसी बीच चार फरवरी को एसएसपी विपिन ताडा का स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर अविनाश पांडेय की तैनाती के बाद पांच फरवरी को दोनों दारोगा ने गर्दन बचाने के लिए 15 लाख की रकम वापस कर दी।

मामला नए एसएसपी के संज्ञान में आने पर दोनों दारोगा को हिरासत में लेकर फिर से छोड़ दिया गया। उसके बाद दस फरवरी को दोनों दारोगा पर लिसाड़ीगेट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया। तब से दोनों दारोगा फरार चल रहे थे। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दोनों दारोगा को प्रयागराज में अधिवक्ता के चेंबर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों दारोगा अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट से प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम दोनों को वहां से बी वारंट पर मेरठ लेकर आ रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166243