search

The Kerala Story 2 पर फूटा डायरेक्टर का गुस्सा, बोले- लोगों को बांटा जा रहा है

cy520520 3 hour(s) ago views 143
  

द केरल स्टोरी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 3 साल बाद द केरल स्टोरी के मेकर्स सीक्वल लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों से द केरल स्टोरी 2 का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी को लेकर काफी विवाद हो रहा है और रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहा है।  

इस बीच हिंदी सिनेमा के एक लोकप्रिय फिल्ममेकर ने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे एक प्रोपेगेंडा मूवी बताया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा डायरेक्टर है, जिसने द केरल स्टोरी 2 को लेकर आपत्ति जताई है।  
द केरल स्टोरी 2 से नाराज ये डायरेक्टर

2023 में द केरल स्टोरी की तरह इसके पार्ट 2 को लेकर भी बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है। जो अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के ताजा बयान के बाद बढ़ता हुआ नजर आएगा। हाल ही में अनुराग को कोच्चि एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां पैपराजी ने उनसे द केरल स्टोरी 2 को लेकर सवाल पूछा, जिस पर निर्देशक ने कहा है-

यह भी पढ़ें- \“है तो प्रोपेगेंडा,फिर भी कश्मीरी देख रहे\“...Dhurandhar पर ये क्या बोल गए CM उमर अबदुल्ला

  

ये प्रोपेगेंडा और बकवास फिल्म है। ये लोग पैसा कमाने के लिए इस तरह की फिल्में बना रहे हैं। समाज के लोगों को बांटा जा रहा है। फिल्म के जो मेकर्स हैं, वह बेहद लालची आदमी हैं। सब खुश करने की जिम्मेदारी इन्होंने उठा रखी है। ऐसे बीफ कौन खिलाता है, ऐसे कोई भी किसी को खिचड़ी भी न खिलाऊं। ये फिल्म नफरत फैलाने का काम करती है।  

बता दें कि द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जहां लड़की जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। इस सीन पर और मूवी को लेकर अनुराग कश्यप ने नाराजगी व्यक्त की है। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस मूवी को लेकर आपत्ति जताई है।  
कब रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2

तमाम विवादों को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को लेकर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट पहले ही अनाउंस की जा चुकी है, जिसके आधार पर 27 फरवरी 2026 को ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।  

यह भी पढ़ें- \“प्रोपेगेंडा डायलॉग,\“ रणवीर सिंह की Dhurandhar पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, डायरेक्टर पर भी साधा निशाना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161688