search

चंडीगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या! जबरदस्ती का विरोध करने पर चाकू घोंपे; सिर में हथौड़ा मारा, वहीं रील्स देखता रहा

deltin33 3 hour(s) ago views 711
  

महिला पर पहले चाकू से किए वार। बाद में सिर पर हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक पड़ोसी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला को अकेली देखकर उसके कमरे में घुसा। जबरदस्ती की। विरोध करने पर पहले चाकू से वार किए और फिर सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक वहीं बैठकर मोबाइल फोन पर रील्स देखता रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया। वारदात शनिवार दोहपर के समय चंडीगढ़ से सटे दड़वा गांव में हुई थी। रेलवे स्टेशन के नजदीक गली नंबर-3 में सनबीम होटल के पास एक मकान में दूसरी मंजिल पर 35 वर्षीय सीमा अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी।

परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लालगंज का रहने वाला है। पति प्रदीप कुमार बलटाना में वेल्डिंग का काम करता है, जोकि सुबह ही काम पर चला गया था। 12 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटा स्कूल गए हुए थे।  

करीब एक बजे साथ वाले कमरे में रहने वाला विनोद कुमार छत पर गया। आसपास कोई दिखाई न देने पर सीमा के कमरे में घुस गया और अंदर से बंद कर लिया। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो सीमा ने विरोध किया।

इससे गुस्साए विनोद ने चाकू निकालकर सीमा पर ताबड़तोड़ 10 से 12 किए। वह कमरे में इधर-उधर भागकर मदद मांगती रही। नीचे दुकान चलाने वाले व्यक्ति को आवाजें सुनाई दीं। वह घरेलू झगड़ा समझकर ऊपर नहीं गया।

सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद विनोद ने सिर पर हथौड़े से वार किया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। शरीर के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) पर भी चाकू से वार किए गए। खून बहने लगा तो विनोद ने वहां कपड़े भर दिए।  

महिला का रिश्तेदार ललित वहां पहुंचा। उसने खिड़की से झांककर देखा तो सीमा खून से लथपथ पड़ी थी और विनोद कमरे में था। दरवाजा खोलने की कोशिश करने पर विनोद ने ललित पर भी तवे से हमला किया।

ललित घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में सीमा को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज  किया गया है। घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, विनोद की दिमागी स्थित ठीक नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475169