search

यूपीआई बंद होने पर भी खाते से निकले 27 हजार रुपये, गाजियाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

LHC0088 3 hour(s) ago views 775
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बैंक खाते पर इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई सर्विस चालू न होने के बावजूद एक खाताधारक के खाते से शराब की दुकानों पर यूपीआई के जरिए भुगतान हो गया।

पीड़ित अपनी पासबुक में जब एंट्री कराने बैक गए तब उन्हें खाते से रुपये निकलने का पता चला। कई बार में उनके खाते से यूपीआई के जरिए 27 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने परेशान होकर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।  

रजापुर निवासी संजीव कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बचत खाता नवयुग मार्केट स्थित बैंक आफ बडौदा में है। उन्होंने अपने खाते में इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और यूपीआई की सुविधा नहीं ली हुई है।

बीती आठ अगस्त को वह अपने खाते में सरकार से आने वाली किसान सम्मान निधि की जानकारी करने और पासबुक में एंटी कराने गए थे। तब उन्हें पता चला कि 28 और 29 मई को उनके खाते से यूपीआई भुगतान के जरिए कई बार में करीब 27 हजार रुपये निकाले गए हैं।

यह भुगतान दो बार शराब की दुकानों पर किया गया है। इसके अलावा यूपीआई के जरिए अन्य भुगतान भी किए गए हैें। उन्होंने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की है।


पीड़ित ने बैंक खाते पर इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआइ एक्टीवेट ही नहीं कराया हुआ
-

यूपीआई के जरिए शराब की दुकानों पर हुआ खाते से भुगतान, पुलिस ने शुरू की जांच
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164089