ओटीटी पर कमाल कर रही है ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हर वीकेंड की तरह इस बार एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ये मूवी साउथ सिनेमा से नाता रखती है और ओटीटी पर आते ही सबकी फेवरेट बन गई है। एक्शन और कॉमेडी से भरपूर थ्रिल के तौर पर नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म अब नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है।
2 घंटे 11 मिनट की फिल्म में कई सारे ऐसे सीन्स और डायलॉग्स मौजूद हैं, जो आपको रोमांचित कर देंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है।
नेटफ्लिक्स पर छाई ये नई साउथ फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की जिस नई रिलीज के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसकी कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये तीनों खून के रिश्ते से बेशक अलग हैं, लेकिन इनमें सगे भाइयों से ज्यादा प्यार है। बचपन में एक कांड के चलते इनका एक दोस्त इलाके से दूर चला जाता है और 18 साल बाद अपने पुराने दोस्तों से मिलने उसी शहर लौटता है।
यह भी पढ़ें- OTT पर छाई 2 घंटे 37 मिनट की ये Comedy Film, 5 महीने से टॉप 10 में राज कर रही है मूवी
वहां आकर उसे पता लगता है कि उसका एक दोस्त पैसे कमाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि दूसरा जेल में बंद है। इन तीनों में एक चीज कॉमन होती है और वह ये है कि ये तीनों बचपन से डब्लूडब्लूआई फाइट के शौकीन होते हैं। उस शौक को वह कैसा अपना बिजनेस बनाते हैं और कैसे इनकी दोस्ती में दरार आती है, वह इस मूवी का रोमांच बढ़ा देता है।
फिल्म में एक्शन और कॉमेडी कूट-कूटकर भरी हुई है, जो आपको काफी पसंद आएगी। ऐसे में अब आपके सब्र का बांध तोड़ते हुए बता दें कि यहां बात मलायलम सिनेमा की फिल्म छठा पचा (Chatha Pacha) के बारे में की जा रही है। हाल ही में छठा पचा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और अब ये मूवी ओटीटी पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है।
इस साउथ सुपरस्टार का कैमियो
आज के दौर में फिल्मों में बड़े सुपरस्टार के कैमियो का चलन काफी चर्चित हो चला है। छठा पचा में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। इस मूवी में आपको मलयालम सिनेमा के वेटरन एक्टर ममूटी कैमियो रोल में नजर आएंगे, जो इस फिल्म की कहानी को और भी असरदार बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- Chatha Pacha OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी Roshan Mathew की रेसलिंग ड्रामा, कब और कहां? |