search

UP Anganwadi Vacancy 2026: यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

deltin33 4 hour(s) ago views 279
  

UP Anganwadi Bharti 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से राज्य के कई जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो भी महिला उम्मीदवार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रही हैं वे जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं।
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
फॉर्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेक

  • यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार फॉर्म भर सकती हैं।
  • महिला उम्मीदवार को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं।
  • अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जनपद वाइज फॉर्म भरने की लास्ट डेट
जिलापदों की संख्याफॉर्म भरने की लास्ट डेट
सहारनपुर23 4 मार्च 2026
मिर्जापुर15927 फरवरी 2026
बलिया13 27 फरवरी २०२६
शामली5708 मार्च 2026  
बहराइच21409 मार्च 2026  
गोरखपुर15 08 मार्च 2026

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए घर बैठे स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  

  • UP Aganwadi Worker 2026 Application form
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

फ्री में भरा जा सकता है फॉर्म

सभी महिला उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन पत्र भरने के साथ किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना है अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Army Agniveer 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए 8th से लेकर 12th तक कर सकते हैं अप्लाई, जल्द भरें फॉर्म
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475097