search

VIDEO: बाबा वैद्यनाथ के दर पर पहुंचे गौतम अडानी, मन की शांति के लिए विधि-विधान से की पूजा

LHC0088 4 hour(s) ago views 293
  

गौतम अडानी ने विधि विधान से की पूजा-अर्चना। फोटो एएनआई



डिजिटल डेस्क, रांची। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रविवार को झारखंड के देवघर में स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मन की शांति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अडानी की पूजा का एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वह पंडितजी द्वारा बोले गए संकल्प को दोहरा रहा हैं। इस दौरान पंडित उनका गोत्र और पिता का नाम पूछते हैं, जिसे बताकर गौतम अडानी पूजा-पाठ करते हैं।


#WATCH | Jharkhand: Adani Group Chairman Gautam Adani offers prayers at Baba Baidyanath Dham Temple in Deoghar. pic.twitter.com/PUmQBGmexM — ANI (@ANI) February 22, 2026


अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “मन की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी। यहां पूजा-अर्चना करके मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। मैंने झारखंड और देश के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।“


#WATCH | Jharkhand | Adani Group Chairman Gautam Adani says, “It was my long-held wish to offer prayers at Baba Baidyanath Dham. I feel very blessed to have offered prayers here. I prayed for the well-being of the people of Jharkhand and the nation...“ https://t.co/lPC15cgWxe pic.twitter.com/Mxr2M9uL6E — ANI (@ANI) February 22, 2026

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है बाबा वैद्यनाथ मंदिर

बाबा वैद्यनाथ धाम झारखंड के बीचों-बीच बसा है। यह पवित्र स्थल भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह भगवान शिव के तेजस्वी रूप को दिखाता है और हिंदुओं की आस्था का केंद्र है।

बाबा वैद्यनाथ धाम 51 शक्ति पीठों में से भी एक माना जाता है, जो देवी सती की दिव्य शक्ति से जुड़ी जगहें हैं। शिव और शक्ति का यह अनोखा संगम बाबा बैद्यनाथ धाम को एक बेमिसाल महत्व वाली तीर्थ यात्रा की जगह बनाता है।
माता सती के हृदय गिरने की मान्यता

बाबा बैद्यनाथ धाम स्थित शक्ति पीठ का संबंध भगवान शिव की पत्नी सती की कथा से है। सती के आत्मदाह के बाद, शिव अपने शोक में उनके शरीर को लेकर भूमि पर विचरण करते रहे।

जहां-जहां माता सती के शरीर के अंग गिरे, वहां-जहां एक शक्ति पीठ प्रकट हुई। ऐसा माना जाता है कि देवघर में सती का हृदय गिरा था, जिससे यह हृदय पीठ या हृदय मंदिर बन गया। यहां का शक्ति पीठ देवी पार्वती के एक रूप, जय दुर्गा को समर्पित है।

यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम में पकड़े आरोपियों में से सिर्फ 1% पर दोष सिद्ध, झारखंड विधानसभा में उठा पुलिस पर सवाल

यह भी पढ़ें- झारखंड के पलामू में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में युवक को पीट-पीट कर मार डाला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163990