search

धनबाद निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव की तैयारी पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां; सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान

deltin33 3 hour(s) ago views 751
  

धनबाद के बिरसा मुंडा स्डेडियम में बने डिस्पैच सेंटर पर बैलट पेपर और बैलट बाक्स लेने पहुंचे मतदान कर्मचारी। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव-2026 और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव-2026 के मतदान की तारीख नजदीक आ गई है। सोमवार 23 को मतदान है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। 24 घंटे से भी कम समय है। धनबाद जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।  

धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। सुबह दस बजे से यहां से पोलिंग पार्टियां बैलट बाक्स और बैलट पेपर लेकर बूथों की ओर रवाना होंगी।  

इसके लिए वाहन कोषांग की ओर से चुनाव डियूटी में तैनात सभी वाहनों को पेट्रोल व डीजल की पर्ची दे दी गई ताकि वाहन तेल डालकर तैयार रहें। वहीं शनिवार देर रात तक पेट्रोल पंप में वाहनों की कतार लगी रही।

तेल भराने के बाद सभी वाहन बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंच गए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी ने वाहन कोषांग का निरीक्षण करते हुए पूरी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474971