search

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, पुल‍िस ने चालक और गाड़ी को कब्जे में ले लिया

Chikheang 2025-12-2 01:08:28 views 740
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। म्याऊं-अलापुर मार्ग पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिस पर सवार एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप व उसके चालक को पकड़ लिया है। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र छोटे लाल अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं का रहने वाला था। वह सोमवार शाम बाइक लेकर अलापुर कस्बा आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी बाइक रास्ते में पहुंची थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देखकर वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना पर युवक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मृत्यु हुई है। इसमें चालक और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। इसमें स्वजन की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661