LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 767
दिल्ली-मेरठ रोड। जागरण
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मेरठ में आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के कारण मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। रविवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मोदीनगर के राजचौपला से मेरठ के मोहिउद्दीनपुर तक सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। डायवर्जन प्लान के तहत मोदीनगर से मेरठ की तरफ सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आने वाले वाहनों को दुहाई इंटरचेंज पर उतरने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे सभी वाहन डासना इंटरचेंज पर उतरकर गंतव्य को रवाना हो सकते हैं।
रोडवेज और प्राइवेट बसों का परिचालन रहेगा बंद
मुरादनगर, मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग से होकर मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए मेरठ की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहन एवं रोडवेज, प्राइवेट बसों का परिचालन बंद रहेगा।
विभिन्न शहरों से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहन राज चौपला मोदीनगर एवं गंगनहर पटरी मार्ग से होकर मेरठ की ओर आवागमन कर सकेंगे।
वहीं, भोजपुर, निवाड़ी से राज चौपला मोदीनगर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहन एवं बसों का परिचालन बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- अब घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो-नमो भारत का करेंगे उद्घाटन
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि डायवर्जन प्लान प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। |
|