search

कानपुर में रास्ते के विवाद में दबंगों का हमला, बस्ती में लगाई आग और की फायरिंग; चार लोग घायल

Chikheang 3 hour(s) ago views 511
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कानपुर। सजेती के मढ़ा गांव में शनिवार शाम रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद रात में दबंगों ने बस्ती पर फरसा, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक घर के छप्पर में आग लगा दी। फायरिंग करने का भी आरोप है। हमले में चार लोग घायल हुए, जिन्हें घाटमपुर सीएचसी लाया गया।
रास्ते के विवाद में दबंगों ने बस्ती पर बोला हमला

सरगांव प्रधान निधी यादव का बेटा अभय सिंह यादव शनिवार शाम भूसा लदा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मढ़ा गांव से होते हुए घाटमपुर जा रहा था। मढ़ा गांव में महेश संखवार के घर के बाहर उनकी मिक्सर मशीन खड़ी थी और भैंस भी बंधी थी। वहीं, आगे सरकारी कोटा पर अनाज लदा ट्रक खड़ा था।
पुलिस को सूचना दी, तब सीएचसी में कराया भर्ती

रास्ते को लेकर अभय का महेश की पत्नी भाग्यवती से झगड़ा होने लगा। भाग्यवती के बेटे कुलदीप, शिवम और संदीप भी आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मारपीट में घायल अभय को पुलिस घाटमपुर सीएचसी ले गई। उसकी तरफ से तहरीर दी गई।
कानपुर के सजेती में प्रधान के पुत्र से हुआ था विवाद

इसके बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे चार कारों से 15-16 लोगों ने मढ़ा में धावा बोल दिया। महेश के घर पर छप्पर में आग लगा दी। शिवम, भाग्यवती व कुलदीप को भी पीटा। फूलचंद्र के बेटे गोलू, ज्ञानेंद्र पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसके बाद पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी भेजा गया।

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165955