search

आम जनता के लिए कितने बजे से चलने लगेगी नमो भारत-मेरठ मेट्रो? किराये को लेकर भी आ गया अपडेट

deltin33 3 hour(s) ago views 185
  

आम जनता के लिए कितने बजे से चलने लगेगी नमो भारत-मेरठ मेट्रो?  



जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के संचालन का इंतजार खत्म हुआ। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाम छह बजे से मेरठ से दिल्ली के लिए नमो भारत ट्रेन और शहर में मेरठ मेट्रो का आनंद यात्री ले सकेंगे।

शाम छह बजे से नमो भारत ट्रेन मोदीपुरम स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन के बीच और मेरठ मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चल जाएगी। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को किराया सूची जारी कर दी जाएगी। लोग टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

फूलों से सजा शताब्दीनगर स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई। शनिवार देर शाम गेंदा, गुलदाउदी, मोगरा सहित कई प्रजाति के फूलों से शताब्दीनगर स्टेशन के पूरे परिसर को सजाया गया है।जानकारी के अनुसार कोलकाता से छह ट्रक फूल मंगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- सादे कपड़े में पुलिस का पहरा, विरोध प्रदर्शन पर विशेष नजर; मेरठ में PM मोदी की रैली को लेकर प्रशासन सतर्क
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474902