search

सिर्फ सफाईकर्मी नहीं, आपकी ये एक गलती भी शहर को कर रही है बीमार! बरेली मेयर ने दी बड़ी चेतावनी

cy520520 3 hour(s) ago views 798
  

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जीआइसी आडिटोरियम में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला में बोलते महापौर डा.उमेश गौतम। जागरण



जागरण संवाददाता, बरेली। देश भर के शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष पर आने की होड़ मची है मगर, लोग नेताओं-अधिकारियों और व्यवस्था के भरोसे ही शहर की रैंकिंग सुधरने की उम्मीद कर रहे, जबकि इसमें हर व्यक्ति की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यह बातें शनिवार को बरेली के महापौर डा. उमेश गौतम ने जीआइसी सभागार में कहीं।

बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत जिलों के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारियों-पार्षदों-सभासदों और आमजन को जागरूक करने को आयोजित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि स्वच्छता पहले घरों तक सीमित थी, जो अब शहरों तक बढ़ रही मगर अभी भी जागरूकता की जरूरत पड़ रही।
सफाई में सभी की सहभाग‍िता जरूरी

अखबार-टेलीविज़न में लोग स्वच्छता पायदान में शीर्ष स्थान पर आने वाले दूसरे शहरों का नाम देखते हैं तो अपने क्षेत्र के अधिकारी और नेताओं को दोष देते हैं कि उनके यहां का नेता और अधिकारी कोई प्रयास नहीं कर रहा। जबकि इसमें सब की सहभागिता आवश्यक है। सफाई का कार्यक्रम केवल सरकारी नहीं है।

गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करना आवश्यक है। मेडिकल वेस्ट विशेष तौर पर अलग हो। अस्पताल के साथ ही घरों में मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने की जरूरत है। अगर घर के कूड़े में मेडिकल वेस्ट जा रहा तो वह भी बीमारियां फैला रही हैं। शहर साफ रखना है, यह सबकी जिम्मेदारी है।
बच्‍चों को स्‍कूल में दी जा रही सफाई की श‍िक्षा

अगर सफाई होगी तो बीमारी नहीं होगी। बीमारी नहीं होगी तो घर में उन्नति होगी। स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा क‍ि दूसरे देशों में नर्सरी के बच्चों को स्कूल में ही सफाई की शिक्षा दी जा रही है, हमारे यहां स्कूल में इस ओर ध्यान देना होगा। प्रधानमंत्री ने अपने शहर का जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित किया है।

कार्यशाला में सीख को यहीं तक नहीं रखें उसे अपने आत्मसात भी करें। स्वच्छता में बरेली मंडल को शीर्ष में ले जाना है। नगर आयुक्त शाहजहांपुर डा . विपिन मिश्रा ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पहुंचकर इलाज कराने के दौरान निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को लेकर आमजन को जागरूक होना होगा।
कूड़ा कलेक्‍शन के क‍िए जा रहे ठोस प्रयास

आमजन के सहयोग से ही शहर स्वच्छ होगा इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नगर आयुक्त बरेली संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन नियमित और नियत समय पर हो इसके लिए निगम स्तर से ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन को जागरूक करना होगा कि वह अपने शहर अपने घर की तरह प्यार दें और सफाई के लिए खुद के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें।

इस दौरान विशेषज्ञों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी), ओडीएफ, वाटर प्लस आदि मानकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन को सुदृढ़ करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं उपयोग जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने, स्वच्छताकर्मियों के समग्र कल्याण एवं संस्थागत सुदृढ़ीकरण और नागरिक सहभागिता एवं शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया।




यह भी पढ़ें- बरेली हत्याकांड: सीढ़ियों पर ही रोक दी जोगेंद्र की सांसें, पत्नी और बेटे के बयानों ने पुलिस को भी उलझाया!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161358