search

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसों का कहर, महिला समेत तीन की मौत; कई घायल

LHC0088 Yesterday 23:26 views 594
  

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसों का कहर। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जिले में अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में चल रहा है। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी 22 वर्षीय प्रवेश अपने साथी इस्माइलपुर माजरी निवासी अर्जुन के साथ बाइक पर शनिवार की सुबह यमुनानगर लक्कड़ मंडी में काम पर आ रहा था। जब वह कैल कलानौर हाईवे पर गांव करेड़ा के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर प्रवेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अर्जुन की हालत गंभीर होने पर पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

उधर, गांव गढ़ी बंजारा निवासी आदित्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका परिचित पुराना हमीदा निवासी 40 वर्षीय विनोद अपने साथी विशाल के साथ शुक्रवार को बाइक से पुराना सहारनपुर रोड से जा रहा था। जब वह लक्कड़ मंडी के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि विशाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गांव दांभोली निवासी सुखविंदर पाल ने व्यासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 फरवरी को दोपहर एक बजे पत्नी 40 वर्षीय संगीता रानी के साथ शुक्रवार को एक्टिवा पर किसी काम से जा रहे थे।

जब वह गांव दरियापुर के पास पहुंच तो तेज गति से आ रही कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसकी पत्नी संगीता रानी को मृत घोषित कर दिया। पति का इलाज चल रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163753