search

गिरिडीह में मुंह में पेट्रोल लेकर आग जलाने की प्रैक्टिस कर रहे थे बच्चे, 1 झुलसा

Chikheang Yesterday 23:26 views 908
  

आग लगने से झुलसा बच्चा। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में आपसी रंजिश को लेकर शनिवार को एक नाबालिग पेट्रोल से आग लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया।

गंभीर रूप से झुलसे नाबालिग काे स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी इलाज की जा रही है।

गंभीर रूप से झुलसे नाबालिग की मां ने थाने में आवेदन देकर मोहल्ले के ही दो नाबालिगों पर इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए न्याय व कार्रवाई की गुहार लगाई है।

उन्होंने कहा है कि 20 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे रोजा के इफ्तार के बाद पड़ोस के ही दो बच्चे मिलकर उसे घर से बुलाकर ग्वाला पट्टी कुआं के पास सुनसान गली में ले गए व वहां दोनों बच्चों ने पेट्रोल डालकर माचिस से जला दिया जिससे आग की लपटों से वह गंभीर हो गया तो किसी तरह चिल्लाते हुए दौड़कर घर पहुंचा।

इसके बाद तत्काल आग बुझाने पर पूरी घटना की जानकारी दिया। तुरंत ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज की जा रही है।

आवेदन में कहा है कि चार-पांच माह पहले उक्त दोनों से विवाद हुआ था, जिसे मोहल्ले में ही सुलझा लिया गया था। लेकिन उस समय दोनों ने भविष्य में देख लेने की धमकी दिया था।

इस संबंध में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि इस घटना के मामले में पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। आवेदन के आधार पर पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

वैसे पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि तीनों बच्चे साथ गए थे और मुंह में पेट्रोल लेकर मशाल की तरह फूंक मारकर जलाने की प्रैक्टिस कर रहे थे।

इसी क्रम में यह हादसा हुआ है जिसमें एक बच्चा ज्यादा जला है जबकि एक अन्य बच्चे का भी हाथ झुलसा है। वैसे पीड़ित बच्चे की मां की ओर से मिले आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165811