search

पानीपत में भीषण सड़क हादसा, हाइड्रा से टक्कर में कार चालक की मौत

LHC0088 Yesterday 23:26 views 65
  

पानीपत में भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में कार चालक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनीष गांव खंडरा का निवासी था और मतलौडा से अपने गांव लौट रहा था।

जब वह भालसी स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा तो उसकी कार की हाइड्रा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मनीष के पिता हवा सिंह पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं।

वह पानीपत थर्मल पावर प्लांट में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था और अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बेटी नौवीं कक्षा और एक बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163750