search

उत्तराखंड: जंगल से निकलकर हाईवे की ओर दौड़ा हाथी, लोग भागे... कुछ देर थमा रहा ट्रैफिक

LHC0088 3 hour(s) ago views 443
  

कोटद्वार के गिवईस्रोत पुल के समीप नदी से हाईवे की ओर बढ़ता हाथी।  



संवाद सहयोगी, कोटद्वार। गिवईस्रोत पुल के समीप सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल के समीप नदी से होते हुए एक हाथी हाईवे की ओर बढ़ने लगा।

मौके पर खड़े रेहड़ी-ठेली वाले भी सामान छोड़कर भागने लगे। हाथी की चहलकदमी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग गिवईस्रोत से सिद्धबली मंदिर तक अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि कई बार हाथी जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमक जाता है।  

शनिवार सुबह गिवईस्रोत पुल के समीप नदी से होते हुए एक हाथी दौड़ते हुए हाईवे की ओर बढ़ने लगा। हाईवे के नजदीक पहुंचे हाथी को देख लोग इधर-उधर दौड़ने लगे।

हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी दूर जाकर खड़े हो गए।कुछ देर हाईवे के समीप खड़े होने के बाद हाथी वापस चरेख की ओर जाने वाले जंगल में चला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, कई बार हाथी जंगल से निकलकर पानी पीने के लिए नदी में पहुंचता है। जिसके चलते कई बार वह हाईवे के समीप भी पहुंच जाता है। ऐसे में हाथी से छेड़छाड़ राहगीरों के लिए भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- चंपावत में घास लेने गई महिला को हाथी ने मार डाला, पहले सूंड से उठाकर पटका... फिर पैरों से कूचला

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में फिर घुसा हाथी, सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका... दहशत में हैं लोग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163727