search

वाराणसी में दस मिनट की देरी छात्रा को पड़ी भारी, छूट गया इंग्लिश का पेपर; गेट पर ही बिलखती रही छात्रा

deltin33 2 hour(s) ago views 406
  

वाराणसी में 10 मिनट की देरी से छूटा छात्रा का CBSE इंग्लिश पेपर।  



जागरण संवाददाता, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में शनिवार को सीबीएसई हाईस्कूल की इंग्लिश परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को महज 10 मिनट की देरी भारी पड़ गई। निर्धारित समय निकल जाने का हवाला देते हुए विद्यालय प्रशासन ने उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से इनकार कर दिया, जिससे उसका पेपर छूट गया।

जानकारी के अनुसार, उमरहा निवासी कक्षा 10 की छात्रा नाजिया बानो, एंबीशन स्कूल की छात्रा हैं। उनका परीक्षा केंद्र चौबेपुर स्थित डलिम्स सनबीम स्कूल में बनाया गया था। छात्रा सुबह करीब 10:10 बजे केंद्र पर पहुंची, लेकिन परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के बाद पहुंचने के कारण गेट पर ही रोक दिया गया।

प्रवेश न मिलने पर छात्रा गेट पर ही अपने पिता से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगी। परिजनों के अनुसार, परीक्षा केंद्र आते समय उनकी गाड़ी रास्ते में पंचर हो गई थी, जिससे वे समय पर नहीं पहुंच सके। काफी प्रयास के बावजूद देरी हो गई और छात्रा को परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिल पाया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यालय के प्रधानाचार्य से वार्ता कर मानवीय आधार पर छात्रा को परीक्षा में शामिल करने का अनुरोध किया। हालांकि, विद्यालय प्रशासन ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों और समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए अनुमति देने से स्पष्ट इनकार कर दिया।

काफी प्रयास के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो थानाध्यक्ष ने छात्रा व उसके परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। इस घटना ने परीक्षा प्रणाली और समय प्रबंधन के महत्व को एक बार फिर उजागर किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474723