search

रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत

LHC0088 3 hour(s) ago views 880
  

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।



संवाद सहयोगी, मंगलौर (रुड़की)। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर गंगनहर की रेलिंग से टकाकर रजवाहे के नाले में लटक गई। हादसे में कार सवार दोस्तों की मौत हो गई।

हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनके शव वाहन से बाहर निकलवाये। साथ ही कार को भी क्रेन की मदद से नाले से हटवाया। वहीं दोनों युवकों की मौत से मातम छाया है।

रुड़की के गणेशपुर निवासी सचिन धीमान (38) और राजेंद्र नगर निवासी अमन त्यागी (35) दोनों दोस्त है।  

शुक्रवार की शाम वह दोनों कार से उप्र के सहारपुर जिला स्थित देवबंद में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। देर रात को दोनों दोस्त कार से वापस आ रहे थे।  

मंगलौर आने के बाद दोनों दोस्त गंगनहर पटरी के रास्ते से रुडकी आ रहे थे। जैसे ही यह लोग कार गंगनहर पटरी पर आसफनगर तिराहे के पास पहुंचे तो इनकी कार अनियंत्रत होकर गंगनहर किनारे रेलिंग से टकरा गई।

इसके बाद यह कार रजवाहे के नाले पर जाकर अटक गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसा होते देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने नाले पर कार लटकी देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे युवकों गंभीर हालत में बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलने पर स्वजन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इनके स्वजन मौके पर पहुंचे।

इन दोनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को वहां से हटाया।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में लिये गये है। उन्होंने बताया कि आसफनगर तिराहे पर त्रीव मोड के पास यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में गंगनहर में गिरी कार, कुराली के दो युवकों की मौत...गांव में पसरा मातम

यह भी पढ़ें- रुड़की गंगनहर कार हादसा : घर जाने की जल्दी में दो दोस्तों की हुई मौत, तेज रफ्तार बनी काल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163625