search

ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, महिला-बेटा भागते समय हुए जख्मी

cy520520 3 hour(s) ago views 539
  

रेस्टोरेंट में सिलिंडर लीकेज से रेगुलेटर में लगी आग। जागरण



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 10 स्थित स्थित कोको काउंटी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के भूतल पर संचालित नागपाल रेस्टोरेंट में सिलिंडर में लीकेज से रेगुलेटर में आग लग गई।

वहीं, आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट को दो कर्मी झुलस गए और एक ग्राहक महिला और उसका 17 साल का किशोर आग लगने के दौरान भागते समय गिरने से घायल हो गया। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12.40 मिनट पर इकोटेक-तीन कोतवाली अंतर्गत सेक्टर 10 के फूड प्लाजा में सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लगने की सूचना मिली। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया।
घायलों को अस्पताल भिजवाया

दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर आनन-फानन काबू पा लिया गया। इससे हादसा टल गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। गैस रिसाव और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
महिला और उनका बेटा चोटिल हुए

वहीं, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर लीक होने के कारण रेगुलेटर में आग लग गई थी। आग लगते ही तेज धमाका से रेस्टोरेंट के शीशे टूट गए। चपेट में आने से रेस्टोरेंट में काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए और भागते समय के महिला और उनका बेटा चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार ने ली बैंक मैनेजर की जान, कार में सवार थे निजी यूनिवर्सिटी के छात्र

इस घटना को लेकर आसपास के निवासियों का कहना है कि धमाके की आवाज से वह लोग फ्लैटों से बाहर निकल आए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161206