search

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ड्राइवर से मारपीट और मोबाइल-नकदी लूटी, ऑनलाइन की थी बुकिंग

deltin33 2026-2-21 16:26:37 views 1249
  

एआई जनरेटेड



संवाद सहयोग जागरण, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। अज्ञात चार लोगों द्वारा एक ऑनलाइन एप के माध्यम से दिल्ली से कार बुक कर यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक से मारपीट करने और मारपीट के दौरान चालक का मोबाइल फोन व नगदी गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा के थाना पल्ला के गांव सेहतपुर के रहने वाले पीड़ित राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दो बजे एक ऑनलाइन एप के माध्यम से एक व्यक्ति मेट्रो स्टेशन द्वारका दिल्ली से जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए उसकी अर्टिगा कार को बुक किया था।
ड्राइविंग सीट से उतरने को बोला

बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने साथ तीन अन्य लोगों को भी कार में बैठा लिया। बुकिंग के दौरान चालक ने टोल प्लाजा तक छोड़ने की बात तय की थी। सुबह चार बजे के करीब यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज के समीप पहुंचने पर कार में सवार लोगों ने पीड़ित से ड्राइविंग सीट से उतरने को बोला।
गंभीर रूप से घायल हुआ

वहीं, पीड़ित द्वारा मना करने पर चारों लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के सिर व मुंह में भारी वस्तु लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये भी गायब हो गए।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर रवि काना की अग्रिम जमानत रद करने को पुलिस ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 16 मार्च को होगी सुनवाई

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि टैक्सी बुक करने वाले लोगो ने चालक से किशोरपुर गांव तक छोड़ने को कहा था। चालक ने एक्सप्रेसवे से आगे जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131