search

बरेली-पीलीभीत रोड पर सफर हुआ सस्ता: टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती, जानें अब कितनी लगेगी फीस!

LHC0088 5 hour(s) ago views 189
  

पीलीभीत रोड स्थित लभेड़ा टोल प्लाजा



जागरण संवाददाता, बरेली। सितारगंज हाईवे चौड़ीकरण कार्य पूरे होने तक बरेली-पीलीभीत रोड के लभेड़ा टोल प्लाजा की दरें 50 प्रतिशत कम कर दी गईं। शनिवार से कार का टोल शुल्क 70 के बजाय 40 रुपये वसूला जाएगा। इसी तरह, व्यावसायिक चार पहिया वाहनों का शुल्क 110 रुपये से घटाकर 65 रुपये कर दिया गया। बस से पूर्व में 240 रुपये लिए जाते थे, अब 140 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह थ्री-एक्सल वाहनों का शुल्क 250 रुपये से घटाकर 160 रुपये कर दिया गया है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। 450 करोड़ रुपये से बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा। पहले हिस्से में बरेली से पीलीभीत तक 32.50 किमी, दूसरे हिस्से में पीलीभीत से सितारगंज के बीच 38 किमी का चौड़ीकरण कराया जा रहा।

  

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाने हैं। प्रमुख स्थानों पर भी कैमरे लगेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, बरेली-पीलीभीत रूट पर 50 प्रतिशत काम हो चुका है। निर्माण कार्य के कारण कई जगह डायवर्जन किया गया, कुछ स्थानों पर रास्ता संकरा एवं क्षतिग्रस्त भी है।
नई टोल दरें: एक नजर में
वाहन का प्रकारपुराना शुल्क (₹)नया शुल्क (₹)बचत (₹)
कार / जीप704030
व्यावसायिक 4-पहिया1106545
बस240140100
थ्री-एक्सल वाहन25016090


इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। ऐसी स्थिति देखते हुए लभेड़ा टोल प्लाजा की दरें घटाई गई हैं। कार का एक तरफ का शुल्क पहले 70 रुपये था, अब चालकों को 40 रुपये देने होंगे। इसी तरह अन्य वाहनों के शुल्क में भी कमी की गई है। हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने वाली संस्था का दायित्व वाहन चालकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

बरेली-सितारगंज हाईवे पर निर्माण कार्य होने के कारण कई जगह बाधाएं एवं व्यवधान हैं। इसे ध्यान में रखते हुए टोल शुल्क कम करने का प्रस्ताव दिया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि मुख्यालय से दरें कम करने का आदेश प्राप्त हो गया, जिसका क्रियान्वयन कराया जा रहा है।




यह भी पढ़ें- बदल गई तस्वीर! अब बेंगलुरु-दिल्ली नहीं, बरेली में लगेगा दिग्गजों का डेरा; जानें क्या है पूरा प्लान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163670