search

झोलाछाप डॉक्टर ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीटा; आरोपित के हैं दो पत्नियां और 6 बच्चे

Chikheang 3 hour(s) ago views 575
  



जागरण संवाददाता, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर साड़ी से हाथ-पैर बांध दिए और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पीड़िता ने पुलिक को दी तहरीर

पीड़िता ने हनुमानगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार रात अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही झोलाछाप डॉक्टर दिनेश मद्धेशिया पीछे के दरवाजे से घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। महिला और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग नहीं सका।

करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौके पर जमा हो गईं।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार गलत नीयत से घर में घुस चुका था। तीन-चार वर्ष पूर्व भी ऐसी ही घटना हुई थी, लेकिन तब समझौता कर मामला दबा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अमेठी, गोकशी का सरगना जुनैद मुठभेड़ में गिरफ्तार

महिला ने बताया कि आरोपी की दो पत्नियां और छह बच्चे हैं तथा वह लंबे समय से इलाके में झोलाछाप डॉक्टरी कर रहा है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165713