search

नमो भारत ट्रेन ने ये टेंशन भी कर दी खत्म, IAS-IPS बनने का अरमान होगा पूरा

Chikheang 3 hour(s) ago views 380
  

नमो भारत ट्रेन ने ये टेंशन भी कर दी खत्म, IAS-IPS बनने का अरमान होगा पूरा



राजेंद्र शर्मा, मेरठ। नमो भारत ट्रेन के रविवार से दिल्ली के लिए अब रफ्तार पकड़ने के ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम पल का हमें सालों से इंतजार था। क्रांतिधरा से नमो ट्रेन का शुरू होना हमारे जीवन के लिए वरदान साबित होगा। इससे अब हमारे सपनों को उड़ान मिलेगी। शिक्षक की छोड़िए आइएएस एवं आइपीएस अफसर बनने का सपना भी पूरा होगा। इस खुशी को हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। सिर्फ महसूस कर सकते हैं।

यह कहना है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का। नमो ट्रेन का संचालन 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ट्रेन के शुरू होने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सीसीएसयू, कालेज एवं शहर निवासी छात्र-छात्राओं में भी खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह ट्रेन उनके जीवन के लिए वरदान बनेगी। देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी के माध्यम से अब हमारा आइएएएस व आइपीएस बनना काफी आसान होगा।



मेरठ में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था। क्योंकि यहां अच्छे कोचिंग सेंटर नहीं है। मेरठ से कम समय में प्रतिदिन सीधे दिल्ली जाने की व्यवस्था नहीं। वहां रहकर पढ़ाई करना संभव नहीं था। ऐसे में मुझ समेत अन्य विद्यार्थियों का सपना पूरा नहीं हो रहा था। अब नमो ट्रेन के माध्यम से हम अपने सपनों को उड़ान देंगे।-अजय कुमार, सिविल सेवा प्रतियोगी छात्र।


नमो ट्रेन के चलने से प्रतियोगी छात्र-छात्राएं अब दिल्ली के मुखर्जीनगर जैसे बड़े शैक्षणिक हब तक अब आसानी से पहुंच सकेंगे।घर से ही अब आवागमन संभव हो सकेगा। जिससे रेंट पर होने वाले खर्च से मुक्ति मिलेगी। समय की बचत होगी। इससे प्रतियोगी परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। सुबह को जाकर दोपहर तक परीक्षा देकर घर आ जाएंगे।-माेहित कुमार, सिविल प्रतियोगी छात्र।

नमो ट्रेन के संचालन से युवाओं के भविष्य को नई उड़ान मिलेगी। छात्र-छात्राएं अब यूपीएससी के साथ ही पीसीएस समेत अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। उनके समक्ष आवागमन की कोई समस्या नहीं रहेगी। मेरठ ही नहीं आसपास के क्षेत्रों की अनेक प्रतिभाओं के सपनों को साकार करने में नमो भारत ट्रेन सहायक साबित होगी। - संस्कृति, एलएलबी छात्रा मोदीपुरम।

दिल्ली में सुबह के समय परीक्षा होने पर पहुंचने में काफी समस्या होती थी। एक दिन पहले जाना होता था। वहां ठहरने व खाने आदि में में काफी खर्च होता था। अब परीक्षा सुबह हो अथवा शाम। हम आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे। साथ ही ट्रेन का सफर करके अपने घर भी वापस आ जाएंगे। वहां से अन्य शहरों के लिए जाना भी आसान होगा।-नितिन कुमार, प्रतियोगी छात्र सीसीएसयू।  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165653