LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 472
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की शनिवार को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पहुंची। वहां पर उन्होंने माया देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया।
प्रधानमंत्री के लुम्बिनी पहुंचने पर लुम्बिनी विकास कोष के कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री ने लुम्बिनी स्थित मायादेवी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी ली।
अधिकारियों ने उन्हें चल रही विकास परियोजनाओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
उनके दौरे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। लुम्बिनी को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। |
|