search

छत पर आहट सुनकर गए युवक की गोली मारकर हत्या, बरेली में बदमाशाें ने दिया हत्याकांड को अंजाम

Chikheang 3 hour(s) ago views 77
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बरेली। सुभाष नगर के प्रगति नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी के साथ घर के बरामदे में सो रहा था तभी अचानक छत पर आहट होने पर दोनों ऊपर जाने लगे तो बदमाशों ने गोली चला दी।
देर रात छत पर चढ़े बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय जोगेन्द्र मूल रूप से आंवला के ग्राम तिगरा खानपुर के रहने वाले थे। वह पत्नी अनीता के साथ शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे मकान की छत पर कुछ आहट हुई तो जोगेन्द्र पत्नी के साथ जीने से छत की ओर जाने लगे। जैसे ही वे ऊपर पहुंचे, पहले से मौजूद दो बदमाशों में से एक ने उन पर फायर कर दिया। गोली जोगेंद्र के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए

पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची। अनीता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165494