search

द्वारका मेट्रो मार्ग पर दो दिन से जलभराव, गहरे गड्ढे और स्ट्रीट लाइट न होने से हादसों का खतरा

Chikheang 4 hour(s) ago views 444
  

द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन मार्ग पर ड्रेनेज न होने से भरा है पानी। जागरण



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश, लेकिन द्वारका मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-14 की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है।

सड़क पर जल निकासी का कोई मार्ग न होने के कारण बारिश का गंदा पानी के साथ ही आस पास का गंदा पानी भी वहीं जमा है, जिसने पूरी सड़क पर चलना मुश्किल है। जलभराव के बीच आधे-आधे फीट के गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इस ,ड़क पर सफर खतरनाक साबित हो रहा है।

इसी रास्ते पर स्थित सरकारी सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों बच्चों को घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। हरिविहार जैसी घनी आबादी वाली कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा छोटे बच्चों को उठाना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों के पास कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है, जिससे उन्हें इसी दूषित पानी से होकर निकलना पड़ता है।

स्ट्रीट लाइट न होने से लगातार हादसे दिन की मुसीबत रात होते ही कहर में बदल जाती है। इस मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात के घने अंधेरे में पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और साइकिल सवार आए दिन दुर्घटना का शिकार होकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोशनी न होने से यह मार्ग अब हादसों का हाटस्पाट बन चुका है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दो दिन बाद भी सड़क पर पानी जमा है। जलनिकासी प्रणाली के फेल होने से गड्ढे जानलेवा बन गए हैं, प्रशासन बच्चों की सुरक्षा से खेल रहा है।
मारीदास प्रधान, स्थानीय निवासी

रात में स्ट्रीट लाइट न होने से यह रास्ता खतरनाक बन गया है। अंधेरे में बाइक सवार गड्ढों में गिरकर गंभीर चोटिल हो रहे हैं। - मणि, राहगीर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165494