इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
संवाद सूत्र, जागरण लक्सर। रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे की ओर से आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
04610 व 04609 अमृतसर-मानसी-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन 04610 अमृतसर से मानसी के लिए 24 फरवरी, 28 फरवरी तथा 04 मार्च (3 ट्रिप) चलेगी। 04610 अमृतसर से रात्रि 08 बजकर 10 बजे प्रस्थान करके लगभग 30 घंटे के बाद रात्रि ढाई बजे मानसी पहुंचेगी। आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04609 मानसी से अमृतसर के लिए 26 फरवरी, 02 मार्च तथा 06 मार्च (तीन ट्रिप) चलेगी।
04609 मानसी से सुबह चार बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे बाद दोपहर सवा बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगूसराय तथा खगड़िया रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
यह भी पढ़ें- Holi Special Train: होली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, पटना-छिंदवाड़ा-आनंद विहार के चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
यह भी पढ़ें- भागलपुर, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई रूट पर ‘रिग्रेट’; विक्रमशिला, अंग व एलटीटी में वेटिंग, कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी? |