search

आंध्र प्रदेश में टीवी की आवाज कम करने को कहने पर भड़की बीवी, शौहर को उतारा मौत के घाट

deltin33 3 hour(s) ago views 603
  

गुंटूर में एसी मैकेनिक को बीवी ने चाकुओं से गोदा (सांकेतिक तस्वीर)



एएनआई, गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जब एक शौहर ने अपनी बीवी से टीवी की आवाज को कम करने को कहा तो झगड़े के दौरान गुस्साई बीवी ने अपने शौहर को चाकुओं से गोदकर मारा डाला।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है जो पेशे से एसी मैकेनिक था। अहमद और उसकी बीवी मंगालागिरी के टिडको आवास कालोनी में रह रहे थे।

जब शेख अहमद ने अपनी पत्नी से टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा, तो उनके बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर बीवी ने शौहर पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने अहमद को इलाज के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

हालांकि, इलाज के दौरान चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

एक अन्य घटना में फरवरी के पहले सप्ताह में एक व्यक्ति ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के ग्रीन सिटी कालोनी में अपनी पूर्व पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। मृतका ने उसे तलाक देकर किसी और से शादी कर ली थी, जिससे हत्या की घटना घटी।

वाणस्थलीपुरम पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, \“\“हमें मामले की जानकारी मिली, हम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।\“\“
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474462