search

मिनटों में सराय काले खां से मेरठ, खास सुविधाओं से लैस है स्टेशन; PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे उद्घाटन

Chikheang 3 hour(s) ago views 489
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Rapid Rail दिल्ली से मेरठ (मोदीपुरम) की 82 किलोमीटर की दूरी अब महज 55 मिनट में रैपिड रेल (नमो भारत, Namo Bharat Train) के जरिए पूरी कर सकेंगे।

नमो भारत ट्रेन का दिल्ली के सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। अभी तक रैपिड रेल दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ तक चल रही है।

  

सराय काले खां स्टेशन दिल्ली। जागरण

वहीं, शुक्रवार को रैपिड रेल ट्रायल रन के तहत दोपहर 12 बजे सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल के लिए रवाना हुई।

  

बताया कि बिना रुके यह सफर 39 मिनट में तय हुआ। इस बीच अधिकतम रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे भी दर्ज की।

दिल्ली में सराय काले खां स्टेशन सबसे बड़े मल्टी मॉडल हब के रूप में तैयार किया गया है। यहां नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित दिल्ली-करनाल व दिल्ली-अलवर रूट भी मिलेंगे। इसे रेलवे और डीएमआरसी से भी जोड़ा गया है।

  

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के द्वारा संचालित नमो भारत (रैपिड रेल) का दिल्ली तक का खंड बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

  

बेगमपुल नमो भारत स्टेशन। जागरण

इसके बाद दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक लोग इस नमो भारत ट्रेन के जरिए अपनी यात्रा कर सकेंगे।

  
सराय काले खां स्टेशन की प्रमुख विशेषताएं

  • सराय काले खां स्टेशन सबसे बड़े मल्टी मॉडल हब के रूप में तैयार किया गया है। यहां दिल्ली-मेरठ के साथ ही नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित दिल्ली-करनाल व दिल्ली-अलवर रूट भी मिलेंगे। इसे रेलवे और डीएमआरसी से भी जोड़ा गया है।
  • सराय काले खां स्टेशन में पांच प्रवेश-निकास द्वार, 14 लिफ्ट, 18 एस्केलेटर और कई सीढ़ियां हैं। स्टेशन में सभी लिफ्ट और एस्केलेटर, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) लगाए जा चुके हैं।
  • यहां हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को भी जोड़ा गया है।
  • स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए 280 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इसमें छह ट्रैवलेटर लगे हैं।


यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train: अकेले मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन जाना है तो नमो भारत से आपके बचेंंगे 1000 रुपये और समय   
एक नजर में दिल्ली - मेरठ कॉरिडोर

  • कॉरिडोर की लंबाई- 82 किमी
  • कुल नमो भारत स्टेशन- 16 (जंगपुरा-मोदीपुरम), मेरठ मेट्रो स्टेशन- 13 (मेरठ साउथ- मोदी पुरम डिपो)
  • परिचालित खंड की लंबाई- 55 किमी
  • परिचालित स्टेशन - 11 (न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ)
  • नमो भारत ट्रेन की रफ्तार- 160 किमी प्रति घंटा
  • यात्रा समय- एक घंटे से कम


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165371