search

बाराबंकी में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 16 लाख रुपए का सरसों का तेल और 400 लीटर पाम ऑयल जब्त

deltin33 3 hour(s) ago views 548
  

कुर्सी स्थित एक प्रतिष्ठान पर जांच करतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकिता यादव



संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। बीती 17 फरवरी को होली से पहले मिलावटखोरों की चांदी, खाद्य विभाग की टीमें खबर दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जागा। डीएम के निर्देश पर छापामार कार्रवाई के तीन टीमें गठित हुई। जिसके तहत शुक्रवार से अभियान चलाया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकिता यादव के नेतृत्व में छापा मारा गया। टीम ने 12 जगहों पर निरीक्षण किया। कुल 6 नमूने लिए गए। साथ ही साथ मिलावट की आशंका पर भारी मात्रा में खाद्य तेल को सीज किया गया एवं दूषित मिठाई नष्ट कराई गई।

यूपीएसआईडीसी फतेहपुर तहसील से सोना गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड फर्म से सरसों के तेल के दो नमूने लेते हुए लगभग 16 लाख रुपए का सरसों का तेल गोपी चंद ब्रांड मिलावट की आशंका में सीज किया गया। साथ ही 400 किलो सरसों का तेल जो कि एक्सपायर था की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। विष्णु ट्रेडर्स रामसनेहीघाट से पाम आयल का नमूना मिलावट की आशंका पर लिया गया।

यहां पर 400 लीटर पाम आयल जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार है को सीज किया गया। भिटरिया रामसनेहीघाट एवं रामनगर में रानी बाजार से लगभग 200 किलो दूषित मिठाई, श्री राम स्वीट त्रिलोकपुर से दूध एवं पनीर का नमूना लिया गया।

बालाजी डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी सरसों का तेल व अन्य खाद्य पदार्थो के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगौती प्रसाद, सलिल कुमार, नीरद पांडे, पल्लवी तिवारी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- जयमाल से पहले रिश्तेदार ने की हर्ष फायरिंग, छाती में लगी गोली; मातम में बदलीं शादी की खुशियां
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474378