search

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; किसे मिली कहां तैनाती?

LHC0088 2026-2-20 21:27:19 views 1072
  

जम्मू-कश्मीर में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों समेत 22 वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के 7 जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर बनाए गए हैं।

वहीं, अन्य प्रदेशों मेूं ट्रांसफर किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों को भी शुक्रवार को अपने अपने विभागों से रिलीव कर दिया गया। उपराज्यपाल द्वारा किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल जम्मू कश्मीर में शासन-प्रणाली को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

उपराज्यपाल ने आईएएस अधिकारी अथर आमिर उल शफी खान को कुलगाम से ट्रांसफर कर बडगाम का डिप्टी कमिश्नर बनाया है। आईएएस अधिकारी कुमार अभिषेक को रियासी का डिप्टी कमिश्नर, डा बिलाल मोहिउद्दीन भट को अनंतनाग का डिप्टी कमिश्नर, मिंगा शेरपा को उधमपुर का डिप्टी कमिश्नर, सैयद फखरुद्दीन हामिद को बारामुला का डिप्टी कमिश्नर बनाया है।

वहीं, शहजाद आलम को डिप्टी कमिश्नर कुलगाम व जेकेएएस अधिकारी कृष्ण लाल को डोडा का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। उपराज्यपाल प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अश्वनी कुमार को पावर डेवलपमेंट विभाग का वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) बनाया है। इसके साथ उन्हें खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, पर्यटन विभाग में वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) अाइएएस आशीष चंद्र वर्मा को कृषि उत्पादन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आइएएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार को कृषि उत्पादन विभाग से स्थानांतरित कर वित्त विभाग का वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) बनाया गया है।

उपराज्यपाल ने सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं आर ऐलिस वाज़ को योजना, विकास एवं निगरानी विभाग की आयुक्त सचिव बनाया गया है। वह सूचना विभाग की प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

आईएएस अधिकारी यशा मुदगल को युवा सेवा एवं खेल विभाग से स्थानांतरित कर सहकारिता विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं डा शाहिद इकबाल चौधरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से स्थानांतरित कर युवा सेवा एवं खेल विभाग बनाया गया है। डा पीयूष सिंगला को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ-साथ लोक शिकायत विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बबीला रकवाल को सहकारिता विभाग से ट्रांसफर कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। आइएएस अंजली सहरावत को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। आइएएस निधि मलिक को रियासी के डिप्टी कमिशनर के पद से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक पंजीकरण बनाया गया है।

वहीं, आइएएस अधिकारी ओवैस अहमद को कौशल विकास को निदेशक बनाया गया है। इसके साथ आईएएस डॉ. सागर डी. दत्तात्रेय को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कश्मीर का निदेशक बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी आकृति सागर को प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तैनात किया है। उपराज्यपाल प्रशासन ने हरविंदर सिंह को निदेशक, रोजगार के पद पर तैनात किया है। उन्हें मिशन यूथ और मिशन युवा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं, उपराजयपाल ने अन्य प्रदेशों में ट्रांसफर किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भी शंक्रवार को रिलीव कर दिया। नए जगहों पर तैनाती के लिए रिलीव किए गए इन अधिकारियों में बसीर उल हक चौधरी, संतोष डा वैद्य व सइद आबिद शाह शामिल हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126