search

आजमगढ़ में छापेमारी के दौरान 371 किलो रंगीन कचरी और 25 किलो पनीर नष्ट, चमकीले खाद्य पदार्थों से करें परहेज

deltin33 Yesterday 20:57 views 986
  

छापेमारी में 371 किलो रंगीन कचरी व 25 किलो पनीर नष्ट।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम रविंद्र कुमार के आदेश के क्रम में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को खोवा, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाई, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के कुल 11 नमूने लिए। 371 किलोग्राम रंगीन कचरी और 25 किलो ग्राम पनीर नष्ट कराई गई।

टीम ने सरदहा स्थित प्रतिष्ठान से एक सरसों के तेल का नमूना, जीयनपुर से एक खोसा व एक पनीर का नमूना, बनकट से एक घी व एक खोवा का नमूना एवं बेलइसा से एक पनीर का नमूना लिया।

7,500 रुपये संदूषित 25 किलो ग्राम पनीर मौके पर नष्ट कराया। खाद्य सचल दल ने इटौरा मोड से दो खोवा व एक छेना रसगुल्ला का नमूना एवं चक्रपानपुर से दो रंगीन कचरी का नमूना लिया और 22,260 रुपये की 371 किलोग्राम रंगीन कचरी को जब्त किया। दो खाद्य कारोबारियों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

समस्त नमूनां को सील कर जांच के राजकीय खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई होली त्योहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी।

आमजनमानस से अपील है कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के बाद ही क्रय करें। चमकीली एवं रंगीन मिठाई व रंगीन व चमकीले खाद्य पदार्थो से परहेज करें।

छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, गोविंद यादव, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमरनाथ, बेबी सोनम व राजीव कुमार सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में अंगूठा न मिलने पर अब आंखों से होगी पहचान, गाजियाबाद में लगेंगे आई स्कैनर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474306