search

हाइट गेट बैरियर से टकराई कार, एयरबैग ने बचाई सात लोगों की जान; शादी समारोह से लौट रहा था पूरा परिवार

Chikheang 3 hour(s) ago views 320
  



संवाद सूत्र, भागलपुर (देवरिया)। सरयू नदी पर बने पुल पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। बरहज से शादी समारोह में शामिल होकर बलिया लौट रही एक बलेनो कार हाईट गेट बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान बच गई।

बलिया जिले के गड़वार के रहने वाले विवेक गुप्ता परिवार के साथ बांसडीह लौट रहे थे। वाहन में दो महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे सवार थे। रात करीब तीन बजे पुल पार करने के बाद लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार सड़क के बीच लगाए गए लोहे के बैरियर से भिड़ गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर घूम गई।

हैंडब्रेक लगाकर स्थिति संभाली

चालक ने तुरंत हैंडब्रेक लगाकर स्थिति संभाली, जिससे वाहन पुल किनारे खाई की ओर जाने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुल पर सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति जर्जर है और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए हाईट गेट बैरियर पर न तो रेडियम पट्टियां लगी हैं और न ही रिफ्लेक्टर। रात के समय यह बैरियर स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, सड़क दुर्घटना में मौत; दुबई से आया था मुंबई

कार सवार विकास गुप्ता व अन्य लोगों का भी कहना है कि अंधेरे के कारण बैरियर नजर नहीं आया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। नागरिकों ने प्रशासन से पुल पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165177