संवाद सूत्र, ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे तुलाराम गांव स्थित अंकित ढाबा में कोतवाली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम ने छापेमारी की। टीम ने ढाबे से एक क्विंटल आठ किलो गांजा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिन्हें शुक्रवार को जेल भेजा गया है।
हाईवे किनारे ढाबा पर छापेमारी कर
प्रभारी कोतवाल सियाराम राजपूत ने बताया कि गुरुवार की देर रात टीम को मुखबिर से अंकित ढाबे पर काली स्कार्पियो से गांजे की खेप उतरने की जानकारी मिली। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टीम को बुलाया गया और ढाबे की जांच की गई। इस दौरान ढाबे से छह बोरियां मिली।
पुलिस टीम ने बोरियां खोलकर जांची तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। साथ ही तीन आरोपित भागीपुर निवासी अंकित, दौलतपुर के नजनपुर निवासी प्रिंस यादव व डलमऊ के घुरवारा निवासी सर्वेश को पकड़ा गया है। पकड़े गए गांजे का वजन एक क्विंटल आठ किलो व कीमत करीब 15 लाख रुपये है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- ANTF बाराबंकी की टीम ने रायबरेली में 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 54 लाख का गांजा बरामद |